MPPSC Nursing Officer Vacancy 2025: मध्यप्रदेश जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी भर्ती की आवेदन
MPPSC Nursing Officer Vacancy 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी (District Public Health Nursing Officer) के 12 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को राजपत्रित द्वितीय श्रेणी (Group B Gazetted) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसमें वेतन के साथ ग्रेड पे ₹5,400 और मंहगाई भत्ता भी शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, और अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।
MPPSC Nursing Officer Vacancy 2025 Details
भर्ती का नाम | MP District Public Health Nursing Officer Bharti 2025 |
---|---|
संस्था का नाम | Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) |
पदों की संख्या | 12 |
पद का नाम | Nursing Officer |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
Eligibility Criteria
उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता मापदंड पूरे करने होंगे।
Age Limit
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु
- सामान्य वर्ग – 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) और सभी महिलाएं – 45 वर्ष
- कांट्रैक्ट बेसिस अधिकारियों के लिए अधिकतम आयु – 55 वर्ष (विशेष शर्तों के अधीन, PDF देखें)
- आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।
Educational Qualification
- M.Sc. नर्सिंग / B.Sc. नर्सिंग / पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग (किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से)।
- अस्पताल प्रबंधन एवं प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा (नियमित पाठ्यक्रम)।
- निर्धारित अवधि का प्रासंगिक अनुभव।
- मध्यप्रदेश का जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य।
- दो से अधिक जीवित बच्चे नहीं होने चाहिए।
Application Fees
वर्ग | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य (General) | ₹500 |
EWS/OBC/SC/ST | ₹250 |
Selection Process
MPPSC Nursing Officer Bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी।
- लिखित परीक्षा
- OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली परीक्षा।
- परीक्षा केंद्र: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, और ग्वालियर।
- परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- विज्ञापित पदों के तीन गुना उम्मीदवारों (समान अंक वालों सहित) को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- साक्षात्कार
- अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
- दस्तावेज सत्यापन
- चयन के बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होगा।
Note: परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Salary
पद | वेतनमान (₹) |
---|---|
जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी | ₹15,600 से ₹39,100 + ग्रेड पे ₹5,400 + मंहगाई भत्ता और अन्य भत्ते |
Process to Apply for MPPSC Nursing Officer Vacancy 2025
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- “Apply Online” सेक्शन में “MP District Public Health Nursing Officer Bharti 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण (नाम, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन आदि) दर्ज करें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड आदि) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और पावती (Acknowledgment) डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की ज़ेरॉक्स करके अपने पास रखे।
Important Links
विवरण | लिंक |
---|---|
आधिकारिक अधिसूचना PDF | Download |
ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Here |
MPPSC वेबसाइट | Visit |
FAQs
Q1. MPPSC Nursing Officer Vacancy 2025 के लिए कुल कितनी रिक्तियां हैं?
Ans: इस भर्ती में कुल 12 पद भरे जाएंगे।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: 26 अप्रैल 2025।
Q3. चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: चयन OMR आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
Q4. क्या संविदा अधिकारी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हां, संविदा अधिकारी विशेष शर्तों (जैसे अधिकतम 55 वर्ष आयु और समकक्ष अनुभव) के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
Ans: सामान्य वर्ग के लिए ₹500, EWS/OBC/SC/ST के लिए ₹250।